Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धांजलि दी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को सलाम, जिन्होंने देश के लिए जीवन का बलिदान दे दिया।”

मोदी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब में हुसैनीवाला के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला पंजाब दौरा है। पंजाब के हुसैनीवाला में ही 1931 में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों का अंतिम संस्कार किया गया था।

इससे पहले ट्विटर पर लिखा, “आज पंजाब में हूं। हुसैनीवाला में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा और उसके बाद स्वर्ण मंदिर और जालियांवाला बाग का भी दौरा करूंगा।”

वर्ष 1907 में जन्मे भगत सिंह भारत की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में प्रमुख स्थान रखते हैं। उन्हें उनके दो साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ लाहौर में 23 मार्च, 1931 को ब्रिटिश राज में फांसी दी गई थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending