Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बाबा साहब अंबेडकर के ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “आदरणीय बाबा साहब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मैं उनको नमन करता हूं। राष्ट्र के लिए उनका योगदान शाश्वत और अमूल्य है।” मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “डॉ. अंबेडकर ऐसे व्यक्ति थे, जो अपने समय से काफी आगे थे। हम सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और शिक्षा के महत्व को उजागर करने की दिशा में उनके योगदान के आभारी हैं।”

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक अन्य ट्वीट के अनुसार, “बाबा साहब दलित और सताए गए लोगों की आवाज थे। उनके विचार और आदर्श एक समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करते हैं।” बाबा साहब अंबेडकर एक विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, जिन्होंने दलित समाज, मजदूर वर्ग और महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और अभियान चलाए थे। बाबा साहब भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे। बाबा साहब का निधन छह दिसंबर 1956 को हुआ। उन्हें वर्ष 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending