Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी ने दक्षेस में मुंबई हमले का मुद्दा उठाया

Published

on

Loading

काठमांडू| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के शिखर सम्मेलन में 2008 के मुंबई हमले की भयावहता को याद किया और आतंकवाद तथा अंतर-देशीय अपराधों के खिलाफ लड़ने की जरूरत पर बल दिया। मोदी ने कहा सम्मेलन के दौरान कहा, “आज, हम 2008 के मुंबई हमले की भयावहता को याद कर रहे हैं, हम घटना में हुई मौतों पर दुख महसूस कर रहे हैं, जो कभी खत्म नहीं होने वाला है।”

उन्होंने कहा, “आइये, हम आतंकवाद और अंतर-देशीय अपराध के खिलाफ लड़ने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए साथ मिलकर काम करें।”

गौरतलब है कि अरब सागर के रास्ते मुंबई घुस आए 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26-28 नवंबर, 2008 को शहर के पांच सितारा होटल ताजमहल व ट्राइडेंट ओबेराय, लियोपोल्ड कैफे, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल रेलवे स्टेशन और कामा हॉस्पीटल पर हमला किया था। इस हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending