Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में हिंदू देवताओं का जिक्र

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 2022 तक ‘न्यू इंडिया’ बनाने में हर भारतीय की भूमिका पर जोर देते हुए महात्मा गांधी के अलावा भगवान राम व भगवान श्रीकृष्ण का उदाहरण दिया। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा, हमारे पास ऐतिहासिक विरासत में सुदर्शनधारी कृष्ण से चरखाधारी मोहन की संपन्न विरासत है।

सामूहिक प्रयास को मजबूत करने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने ग्वालों के साथ खड़े होने पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। उन्होंने कहा कि राम सेतु का निर्माण भगवान राम की वानर सेना ने किया।

उन्होंने कहा, देश को स्वतंत्रता सामूहिक प्रयासों से मिली। कोई छोटा या बड़ा नहीं है। हम गिलहरी की कहानी जानते हैं, जिसने बदलाव में अहम भूमिका निभाई (राम सेतु के निर्माण में सहायता करके)। हमारे 125 करोड़ भारतीयों में कोई छोटा या बड़ा नहीं है।

मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में मंगलवार के जन्माष्टमी के त्योहार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित जनसमूह में भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक में बच्चे शामिल हैं।

महाभारत का जिक्र करते हुए मोदी ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन के मन में चल रहे संदेह के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण से बहुत से सवाल किए। भगवान ने उनसे कहा कि परिणाम मन के विचार के अनुसार प्राप्त होते हैं।

मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक का उद्धरण दिया और कहा कि यदि एक कार्य समय से पूरा नहीं होता है तो इच्छित परिणाम नहीं प्राप्त हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, यदि हर कार्य भारत माता के गौरव को समर्पित कर दिया जाए तो परिणाम बहुत शक्तिशाली होगा।

Continue Reading

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending