Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मोदी की फिजी यात्रा पर कोई मनमुटाव नहीं : विपक्षी नेता

Published

on

Loading

सुवा| फिजी में विपक्षी पार्टी नेशनल फेडरेशन पार्टी के नेता बिमान प्रसाद ने भारतीय प्रधानमंत्री के लिए बुधवार को बुलाए गए फिजी की संसद के विशेष सत्र में शामिल होने के मुद्दे पर आपस में मदभेदों की बात को खारिज किया। दरअसल मोदी के लिए बुलाए गए संसद सत्र के इस विशेष सत्र का एक अन्य विपक्षी दल सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी (सोडेल्पा) ने बहिष्कार करने का फैसला किया है।

भारतीय मूल के प्रसाद ने कहा, “हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। हालांकि हम विपक्ष हैं, पर हम दो अलग-अलग पार्टियां हैं। हम संसद शत्र में भाग लेंगे।” फिजी लाइव ने प्रसाद के हवाले से लिखा, “फिजी की सरकार के पास भारत के लोकतंत्र से सीखने के लिए बहुत कुछ है।” प्रसाद ने कहा, “हम भारतीय प्रधानमंत्री का हमारे देश आने पर उनका स्वागत करते हैं।” उन्होंने कहा, “सरकार के पास भारतीय लोकतंत्र से सीखने के लिए बहुत कुछ है और मोदी ने संसद को लोकतंत्र का मंदिर कहकर इसे बहुत ही अच्छी तरह से वर्णित किया है।”

नेशनल फेडरेशन पार्टी के नेता ने कहा कि मोदी की यात्रा फिजी सरकार के लिए संसदीय लोकतंत्र और समग्रता के प्रदर्शन का सही अवसर प्रदान करेगी। मोदी दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री होंगे जो फिजी की यात्रा पर जाएंगे। इससे पहले 1981 में इंदिरा गांधी फिजी की यात्रा पर गईं थीं। फिजी की कुल आबादी लगभग नौ लाख है। यहां पर 37 फीसदी लोग भारतीय मूल के हैं। इनमें से अधिकतर बंधुआ मजदूरों के वंशज हैं जो 19वीं सदी में यहां आए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending