Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मेरे परिवार के किसी सदस्‍य का खाता विदेशी बैंक में नहीं : नारायण राणे

Published

on

कांग्रेस-नेता,पूर्व-मुख्यमंत्री-नारायण-राणे,विदेशी-बैंक,स्विट्जरलैंड,प्रतिक्रिया,शिवसेना,महाराष्ट्र

Loading

मुंबई | कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने मीडिया में आई खबरों का खंडन करते हुए सोमवार को कहा कि न तो उनका और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य का विदेशी बैंक में खाता है। राणे ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि न मेरी पत्नी, न मेरे बच्चे और न ही मेरा विदेश बैंक या स्विट्जरलैंड बैंक में कोई खाता है। यह आरोप पहले भी लग चुके हैं और हमारा इससे कुछ लेना देना नहीं है।”

वह सोमवार को मीडिया में आई खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया है कि उनकी पत्नी नीलम नारायण राणे और बेटे नीलेश राणे का विदेशी बैंकों में कुछ खाते हैं। शिवसेना के पूर्व नेता नारायण राणे ने वर्ष 2005 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी और वह महाराष्ट्र की पूर्व सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending