Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मुलायम को पीएम बनाने पर ही आम चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन : अखिलेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने की शर्त लगाई है। उन्होंने कहा कि गठबंधन तभी संभव होगा जब समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री और राहुल गांधी को उप प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किया जाएगा। हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में अखिलेश यादव से कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन की संभावना पर सवाल पूछा गया था।

अखिलेश ने कहा, “राहुल गांधी पुराने दोस्त हैं..अगर वे कहेंगे कि नेताजी (मुलायम सिंह) प्रधानमंत्री होंगे और राहुल गांधी उप प्रधानमंत्री तो मैं अभी तुंरत गठबंधन के लिए ‘हां’ कहूंगा।” अखिलेश ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से हाथ मिलाने की संभावना से इनकार किया।
उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं। क्या उत्तर प्रदेश में बिहार जैसे महागठबंधन की संभावना है, यह पूछने पर अखिलेश ने कहा, “हमारी पार्टी ने अच्छा काम किया है। हम अपने काम के साथ चुनाव मैदान में जाएंगे। गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है..इस पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी।”

दादरी के पास एक गांव में गोमांस की अफवाह पर एक मुस्लिम व्यक्ति की हत्या पर अखिलेश ने कहा कि सभी को अधिकार है कि वह जो चाहे खाए। उनसे पूछा गया कि क्या वह गोमांस (बीफ) खाने पर सहमति जता रहे हैं, उन्होंने कहा, “सभी को इस बात की आजादी होनी चाहिए कि वह जो चाहता है, खाए।” उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक राजनीति के सवाल पर अखिलेश ने कहा, “एक बात साफ है-समाजवादियों को सांप्रदायिक राजनीति से लाभ नहीं होगा।”

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending