Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मुलायम के गढ़ में गरजे शाह, बोले- नोटबंदी से केवल अखिलेश-माया परेशान

Published

on

Loading

Amit shahआजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि नोट बंद होने से विरोधियों की बोलती बंद हो गई है। सभी मुस्कुरा रहे हैं, लेकिन अखिलेश और मायावती परेशान हैं। उन्होंने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में कहा कि नोटबंदी से अखिलेश यादव और मायावती परेशान क्यों हैं?

गुजरात के विधायक शाह ने आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, नोटबंदी से सभी मुस्कुरा रहे हैं, लेकिन अखिलेश और मायावती परेशान हैं। कौन मुस्कुरा रहा है, यह भी उन्होंने स्पष्ट किया। शाह बोले, नोटबंदी से किसी भाजपा वाले के चेहरे पर शिकन नहीं आई, वे सभी मुस्कुरा रहे हैं, लेकिन सपा और बसपा परेशान है।

शाह ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो गई है। प्रदेश की जनता परेशान है और सपा सरकार पारिवारिक झगड़े में उलझी हुई है।
गुजरात मॉडल के नाम पर लोकसभा जीतने वाली पार्टी के अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश का पांच साल में इतना विकास हो कि वह देश का नंबर वन प्रदेश बन जाए। हम उत्तर प्रदेश में ऐसा रोजगार देना चाहते हैं जो अपने जिले में ही मिले।

शाह ने कहा कि सपा और बसपा की वजह से युवकों का पलायन बढ़ा है। प्रदेश की चिंता छोडक़र सपा परिवार झगड़ रहा है। भाजपा की सरकार आई तो सात दिन में भू-माफिया खत्म होंगे। सपा और बसपा को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। ये दोनों पार्टियां प्रदेश का विकास नहीं कर सकतीं, सिर्फ भाजपा कर सकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार नहीं बनी तो विकास नहीं हो सकता। लोकसभा में उप्र के लोगों ने मोदी का हाथ मजबूत किया था। बदले में मोदी सरकार ने हर साल प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपये दिए। नोटबंदी को लेकर भी शाह ने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का विरोध कर विरोधी खुद एक्सपोज हो रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending