Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : ‘मुगल-ए-आजम’ की थीम पर बनेगा पर्यटन पार्क

Published

on

मुगल-ए-आजम

Loading

मुगल-ए-आजमलखनऊ। सन् 60 के दशक के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक के. आसिफ और उनकी नायाब कृति फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ की थीम पर उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा के लायन सफारी के पास थीम पार्क व स्मारक बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पर्यटन विभाग इस मामले में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मशहूर फिल्म निमार्ता-निर्देशक के आसिफ और उनकी अमर कृति ‘मुगल-ए-आजम’ की थीम पर राज्य सरकार द्वारा इटावा लायन सफारी के निकट स्मारक व पर्यटन थीम पार्क का निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया, ताकि इस इलाके में देश-दुनिया के पर्यटकों की आमद बढ़े और उन्हें इटावा, प्रदेश व देश की इस महान विभूति और उनके द्वारा बनाई गई कालजयी फिल्म की जानकारी मिल सके।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending