Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुंबई को खुले में शौच से मुक्त कराएंगे सुपर स्टार सलमान खान

Published

on

मुंबई, सलमान खान, बीएमसी

Loading

 

मुंबई, सलमान खान, बीएमसीमुबंई, सुपर स्टार सलमान खान अक्सर सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेते रहते हैं। इस बार सलमान ने बृहन मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के साथ मिलकर मुंबई को खुले में शौच से मुक्त कराने के अभियान को अपना समर्थन दिया है। अभिनेता ने ट्वीट कर अपने बीएमसी के आयुक्त और अधिकारियों के साथ अपनी मुलाकात की जानकारी दी।

सलमान खान ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “बीएमसी के आयुक्त और अधिकारियों से मुलाकात की। जल्द ही इस कार्य की जानकारी साझा करूंगा। वे जो भी कर रहे हैं, उसके लिए उनकी सराहना करता हूं।”

शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने इसके लिए सलमान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “बीएमसी के साथ मुंबई को खुले में शौच से मुक्त कराने में अगुवाई के लिए सलमान खान को धन्यवाद।”

प्रशंसा से अभिभूत सलमान ने ट्वीट किया, “आदित्य ठाकरे कृपया आप मुझे शर्मिदा न करें। आप भी इस पर कार्य कर रहे हैं। धन्यवाद।”

सलमान खान छोटे पर्दे पर ‘बिग बास’ सीजन 10 की मेजबानी कर रहे हैं। वह अपनी अगली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में भी व्यस्त हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending