Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुंबई में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई

Published

on

Loading

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)| मुंबई के घाटकोपर उपनगरीय इलाके में मंगलवार को चार मंजिली इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 17 हो गई है। बचाव कार्य अभी जारी हैं। घाटकोपर के दामोदर पार्क क्षेत्र में साईं दर्शन इमारत ढहने के बाद उसके मलबे से पांच और शव बरामद किए गए हैं। यह इमारत मंगलवार सुबह ढह गई थी।

महराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात को घटनास्थल का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की थी।

उन्होंने कहा, यह बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

इस संबंध में जांच के आदेश दे दिए गए हैं और एक पखवाड़े के भीतर जांच रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

फडणवीस ने पीड़ितों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक के बाद आश्वस्त किया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इमरात की निचली मंजिल के मालिक एवं शिवसेना के नेता सुनील शितप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका निगम (बीएमसी), मुंबई अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एडीआरएफ) की टीमें खोज एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

अभी तक 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और अब भी कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending