Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर..

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक बेहरामपाडा में भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां और 17 टैंकर मौके पर आग बुझाने में लगे हैं। साथ ही तीन एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गए हैं। दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

Image result for मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर..

आग इतनी जबरदस्‍त है कि बांद्रा स्‍टेशन पर पैदल यात्रियों के लिए बना फुटओवर ब्रिज व इसके साथ ही बांद्रा पूर्व से रेलवे स्‍टेशन को जोड़ने वाला स्‍काईवे भी आग की चपेट में आ गया है।

Image result for मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर..

इस आग की वजह से बांद्रा-अंधेरी लोकल सेवा फिलहाल रोक दी गई है। हार्बर लाइन के अंधेरी-वडाला स्‍ट्रेच पर लोकल सेवा रोक दी गई है क्‍योंकि रेल आग रेल पटरियों के करीब पहुंच गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बांद्रा स्‍टेशन को पूरी तरह खाली करा लिया गया है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending