Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मीडिया में सरकार का दखल नहीं होना चाहिए – मोदी

Published

on

मोदी , नई दिल्ली, शोक, रेल दुर्घटना, कानपुर, रेल मंत्री

Loading

नेशनल प्रेस डे, प्रधानमंत्री मोदी, आपातकाल, मीडिया

modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी आज नेशनल प्रेस डे के अवसर पर आयोजित दिल्ली के विज्ञान भवन में संबोधित कर रहे थे । इस दौरान उन्होंने कहा है कि प्रेस की आजादी जरूरी है, इस पर बाहरी नियंत्रण समाज के लिए ठीक नहीं है। अभिव्यक्ति की आजादी बनी रहनी चाहिए।
लगातार कई प्रदेशों में पत्रकारों की हो रही हत्या पर पीएम ने कहा है कि  सच्चाई को उजागर करने वाले पत्रकारों की हत्या गंभीर विषय है। मोदी ने कहा कि इन पत्रकारों को सुरक्षा मिलनी चाहिए, साथ ही इन्हें न्याय भी मिलना चाहिए। यह सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। पीएम ने यह भी कहा कि मीडिया में सरकार का दखल नहीं होना चाहिए।

पीएम ने कहा कि आपातकाल के दौरान

की आवाज दबाई गई। उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच विकास की प्रतियोगिता, स्वच्छता, जैसे मुद्दों पर मीडिया ने सकारात्मक माहौल बनाया है। पीएम ने कहा कि 26/11 व कंधार कांड के बाद मीडिया के ही लोगों ने आत्मअवलोकन किया था। सरकार के सूचना तंत्र को मजबूत करने में पीसीआई की भी अहम भूमिका है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending