Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र : महान्यायवादी की हत्या के 31 दोषियों को मृत्युदंड

Published

on

Loading

काहिरा, 17 जून (आईएएनएस)| मिस्र की राजधानी काहिरा की एक अदालत ने देश के पूर्व महान्यायवादी की हत्या में संलिप्तता को लेकर शनिवार को 31 लोगों को मौत की सजा सुनाई। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जुलाई 2013 में मोहम्मद मुर्सी के तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने 63 वर्षीय हिशाम बरकत को देश का महान्यायवादी नियुक्त किया था, जिनकी जून 2015 में हत्या कर दी गई थी।

हत्याकांड में 31 लोगों को सुनियोजित हत्या, आतंकवादी समूह से ताल्लुक रखने, विदेशी आतंकवादी संगठन में शामिल होने, विस्फोटक बनाने व रखने, अवैध तौर पर आग्नेयास्त्र व ब्लेड रखने, अवैध रूप से सीमा पार करने तथा जासूसी के लिए आरोपित किया गया था।

अभियोजन पक्ष ने उन्हें मुस्लिम ब्रदरहुड तथा फिलिस्तीनी इस्लामिक मूवमेंट हमास से ताल्लुक रखने का भी आरोपी बनाया था। मुस्लिम ब्रदरहुड को मिस्र की मौजूदा सरकार आतंकवादी संगठन मानती है।

फैसले को मिस्र के मुफ्ती के पास भेज दिया गया है। फैसले पर अब मुफ्ती विचार करेंगे, हालांकि न्यायालय उनका फैसला मानने को बाध्य नहीं है।

अंतिम फैसला 22 जुलाई को आएगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending