Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक रिहा

Published

on

मिस्र, पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक, होस्नी मुबारक, समाचार एजेंसी एफे, राष्ट्रपति भवन

Loading

काहिरा | मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया और उन्होंने सैन्य अस्पताल छोड़ दिया है। क्रांति के बाद सत्ता से बेदखल होने के बाद पिछले छह सालों से वह सैन्य अस्पताल में ही थे। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मुबारक के वकील फरीद अल दीब ने कहा कि पूर्व नेता ने मादी अस्पताल शुक्रवार तड़के छोड़ दिया और काहिरा स्थित अपने घर लौट गए।

मिस्र, पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक, होस्नी मुबारक, समाचार एजेंसी एफे, राष्ट्रपति भवन

मुबारक को मई 2014 में लाखों मिस्र पाउंड के गबन के मामले में दोषी पाए जाने पर तीन साल कैद की सजा सुनाई गई थी। यह राशि राष्ट्रपति भवन के लिए आवंटित थी। काहिरा के एक सैन्य अस्पताल में मुबारक (89) ने अपनी पूरी हिरासत की अवधि बिताई।

मिस्र के सर्वोच्च न्यायालय ने दो मार्च को अपने अंतिम निर्णय में 2011 में विद्रोह के दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की हत्या की साजिश रचने के आरोप से होस्नी को बरी कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण मुबारक के 30 साल के शासन का अंत हो गया था।

मुबारक को 2015 में इसी तरह के आरोपों से पहले ही बरी कर दिया गया था, लेकिन फिर भी अभियोजन पक्ष ने फैसले को लेकर अपील की थी।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending