Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मानसून सत्र में राज्यसभा की उत्पादकता 100 फीसदी, लोकसभा की 111 फीसदी : नकवी

Published

on

मानसून

Loading

मानसून नई दिल्ली| केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि मानसून सत्र के दौरान लोकसभा की उत्पादकता 111 फीसदी, जबकि राज्यसभा की उत्पादकता 100 फीसदी रही। केंद्रीय संसदीय मामलों के राज्य मंत्री नकवी ने ट्वीट किया, “मानसून सत्र की कार्यवाही से मैं संतुष्ट हूं। राज्यसभा में उत्पादकता लगभग 100 फीसदी, जबकि लोकसभा में 111 फीसदी रही।”

नकवी ने ट्वीट में कहा कि मानसून सत्र उत्पादक रहा, जिसके लिए मैं सभी पार्टियों और उनके सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं।उल्लेखनीय है कि मानसून सत्र के दौरान महंगाई, बाढ़, कश्मीर तथा शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा फलदायक रही।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending