Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मांझी नई पार्टी बनाएंगे

Published

on

Loading

पटना| बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने यहां शुक्रवार को नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी का नाम हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) होगा और यह पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मांझी ने पत्रकारों से कहा कि जब तक हम का निबंधन राजनीतिक पार्टी के रूप में नहीं हो जाता, तब तक शकुनी चौधरी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में जल्द ही समिति का गठन किया जाएगा और चुनाव की तैयारी शुरू की जाएगी।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित सांसद पप्पू यादव को ‘हम’ में शामिल किए जाने की संभावना पर मांझी ने कहा कि अभी पप्पू से संपर्क नहीं हो पाया है। अगर वह ‘हम’ में आना चाहेंगे तो उनका स्वागत है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए मांझी ने उन्हें सामाजिक न्याय के रास्ते में सबसे बड़ा बाधक बताया। गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और भविष्य को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending