Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मांझी का विधानसभा से इस्तीफा, हम के अध्यक्ष बने

Published

on

Loading

पटना| बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को मंगलवार को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद मांझी ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने आईएएनएस को बताया, “पार्टी की पटना में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्म्ति से मांझी को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद उन्होंने विधानसभा सचिवालय जाकर विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।”

मांझी बिहार के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे और बिहार में सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के साथ थे।

पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जवाबदेही लेते हुए नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद मांझी पिछले वर्ष 20 मई को बिहार के मुख्यमंत्री बने थे।

मांझी पर खराब प्रदर्शन का आरोप लगाते हुए पार्टी ने उनसे इस्तीफा मांगा, परंतु मांझी ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्हें 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।

इसके पूर्व पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में मांझी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। मांझी ने इस वर्ष मई महीने में ‘हम’ पार्टी का गठन किया।

अक्टूबर-नवंबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में हम ने भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

 

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending