Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

महिला ने कार में दिया बच्चे को जन्म, पांच साल तक मिलेगा अनोखा गिफ्ट

Published

on

Loading

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के कोंढवा में रहने वाली एक गर्भवती महिला ने कार में ही बच्चे को जन्म दिया है। दरअसल, महिला मेडिकल जांच के लिए अपने परिजन के साथ हॉस्पिटल जा रही थी मगर बीच रास्ते में ही उसे लेबर पेन शुरू हुआ और कार में उस महिला की डिलीवरी हो गई। खास बात यह थी कि यह कार एक ओला कैब थी। बच्चे के जन्म के बाद उन्हें एक अनोखा गिफ्ट भी मिला।

कोंढवा की रहने वालीं ईश्वरी सिंह विश्वकर्मा को दो अक्टूबर की सुबह अचानक पेट में दर्द उठा। उसी दौरान उनकी एक रिश्तेदार ने अस्पताल जाने के लिए एक ओला कैब बुलाई लेकिन रास्ते में इस महिला की कार में डिलीवरी हो गई। बाद में कैब ड्राइवर यशवंत गलाडे ने भी इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नवजात पुत्र और उसकी मां को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर डॉक्टरी मदद मिलने से फिलहाल मां-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बच्चे के जन्म के साथ ही ईश्वरी को एक और जो खुशी मिली, वो ये है कि ओला कंपनी ने अगले पांच साल के लिए दोनों मां-बेटे के लिए गिफ्ट में फ्री-राइड्स का ऐलान कर दिया। ओला कंपनी की फ्री सर्विस बच्चे के नाम से कूपन द्वारा ली जा सकेगी। कैब कंपनी की इस घोषणा के बाद महिला बहुत उत्साहित है।

बता दें कि भारत में कभी ट्रेन तो कभी चलती गाड़ी में डिलीवरी के मामले अक्सर सामने आते रहते है। कई बार मुंबई की लोकल ट्रेन में भी डिलीवरी हुई है। ऐसे समय में आसपास मौजूद लोग ही इंसानियत दिखाते हुए मदद के लिए आगे आते हैं। पुणे में कैब ड्राईवर यशवंत गलाडे ने यही भूमिका निभाई।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending