Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

महाराष्ट्र : शिवसेना प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली विकास समिति के खिलाफ

Published

on

Loading

मुंबई| महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार की घटक शिवसेना ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस कथित प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है, जिसके तहत उन्होंने मुंबई के विकास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक विशेष समिति गठित करने का मन बनाया है। फडणवीस ने हालांकि इस कदम को सही ठहराते हुए कहा कि है कि मुंबई के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। लेकिन शिवसेना का कहना है कि यह कदम काफी विवादास्पद हो सकता है।

शिवसेना ने मंगलवार को पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है, “मराठी लोगों को लगता है कि शहर के विकास के लिए अलग मशीनरी बनाने का प्रस्ताव, मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की एक चाल है। यह देखना बाकी है कि इस कदम के राजनीतिक परिणाम क्या होते हैं?”

सामना में फडणवीस के हवाले से लिखा गया है, “देश की प्रगति और विकास मुंबई की प्रगति के बिना संभव नहीं है। मुंबई के तेज विकास के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।”

शिवसेना ने फडणवीस के इरादों की सराहना की। लेकिन पार्टी ने आगाह किया है कि इस कदम से ऐसा एक संदेश गया है कि राज्य, मुंबई के विकास की अपनी जिम्मेदारी से भागने का प्रयास कर रहा है।

सामना के संपादकीय में कहा गया है, ‘अतीत में मुंबई को शंघाई, सिंगापुर, हांगकांग आदि में परिवर्तित करने की तमाम बातें हुई हैं। मुंबई केंद्रीय कोषागार में सलाना 1,75,000 करोड़ रुपये का योगदान देता है, लेकिन यह एक भिखारी जैसा बने रहने पर मजबूर है।”

शिवसेना ने प्रस्ताव को लेकर फडणवीस को चेताते हुए कहा है कि यह प्रस्ताव विपक्षी दलों के लिए हथियार बन सकता है।

संपादकीय में प्रश्न उठाते हुए कहा गया है कि केवल मुंबई ही क्यों? देश में दिल्ली, पटना, लखनऊ, भोपाल और कोलकाता जैसे अन्य बड़े शहरों की ओर भी प्रधानमंत्री का ध्यान खींचने की जरूरत है।

शिवसेना ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “जब देश के अन्य शहर भी विकसित होंगे और प्रगति करेंगे, तो मुंबई पर दबाव कम होगा। मुंबई का विकास होना चाहिए, लेकिन यह सुनिश्चित कर लें कि इलाज, रोग से बुरा नहीं होना चाहिए।”

संपादकीय में कहा गया है, “राज्य की दूसरी राजधानी, नागपुर को विकास की जरूरत है, जो पूरे विदर्भ को लाभ पहुंचा सकता है। यहां तक कि मराठवाड़ा के विकास पर भी विचार किया जाना चाहिए। इन सब से महाराष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित होगी। लेकिन मुख्यमंत्री ने मुंबई का भाग्य दिल्ली के हाथों में सौंप दिया, हालांकि उनके इरादे नेक हैं।”

संपादकीय में कहा गया है, “संक्षेप में कहा जाए, तो मुख्यमंत्री बहुत जल्दी में हैं। हम इसके लिए उन्हें बधाई देते हैं।”

नेशनल

कांग्रेस ने कर्नाटक को अपनी लूट का एटीएम बना दिया है: पीएम मोदी

Published

on

Loading

बागलकोट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक चुनावी सभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। इन चुनावों का लक्ष्य एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदलना है। यह आपका वोट ही है सब साकार करने में मदद कर सकता है। हमारा संकल्प भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है। मोदी का विजन क्लियर है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की तरक्की के लिए दिन रात काम करना पड़ता है। ये चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। ये चुनाव आत्मनिर्भर भारत की सिद्धि का चुनाव है। हमारा संकल्प है कि आने वाले कुछ सालों में भारत विश्व की टॉप थ्री इकॉनोमी बने।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम भारत को मैन्युफेक्चरिंग हब बनाएं। हम भारत को स्किल सेंटर बनाएंगे। ये संकल्प वैकेशन गुजारने वाले पूरा नहीं कर सकते, मौज मस्ती में जिंदगी गुजारने वाले ये काम पूरा नहीं कर सकते। इसके लिए तो विजन चाहिए और विजन के लिए जिंदगी चाहिए खपाने के लिए। जब विजन के लिए जीवन खपाते हैं और जब एक लक्ष्य को लेकर 24×7 दिन रात काम करते हैं तब जाकर के संकल्प सिद्ध होते हैं इसलिए मोदी का विजन भी क्लियर हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिस कांग्रेस का एक मात्र काम सरकार में रहते हुए देश को लूटना है, उसे क्या आप इतने बड़े देश की जिम्मेदारी दे सकते हैं? पीएम मोदी ने जनसभा से पूरा कि जिस कांग्रेस का इतिहास देश को लूटने का रहा है क्या ऐसी कांग्रेस के हाथ में अब हम इतना बड़ा देश दे सकते हैं क्या? कांग्रेस ने 60 साल के अपने शासन में जो उनकी पहचान बनी है वो उनके पापों के कारण बनी है। कांग्रेस पार्टी ने यहां कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना दिया है।

पीएम ने कहा कि इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया। हालत ये हो गई है कि विधायकों मिलने वाली विधायक निधि का पैसा तक समय से नहीं मिल पा रहा है। यहां के सरकारी कर्मचारी मैं आपको अंदर की बात बताता हूं क्योंकि भारत सरकार के पास इनकी अंदरूनी जानकारियां होती हैं। मैं आपको चेतावनी और चौकाना चाहता हूं कि वो दिन दूर नहीं है जब कर्नाटक सरकार यहां के सरकारी मुलाजिमों को पैमेंट तक नहीं दे पाएगी। आपके बच्चे भूखे मर जाएं, ऐसे स्थिति ये लोग पैदा करके रखेंगे।

Continue Reading

Trending