Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महाराष्ट्र में चलती बस में भाजपा नेता ने युवती से किया सेक्‍स, वीडियो वायरल

Published

on

Loading

युवती ने लगाया रेप का आरोप

गडचिरौली। महाराष्ट्र में एक चलती बस में सेक्‍स संबंध बनाने का वीडियो वायरल होने से खलबली मच गई है। फुटेज में सत्ताधारी भाजपा का एक युवा नेता युवती के साथ सेक्‍स करते दिख रहे है। मामला सामने आने पर युवती ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है।

मामला गडचिरौली जिले के चंद्रपुर इलाके का है। बस में लगे सीसीटीवी में यह पूरा मामला कैद हो चुका है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भाजपा नेता एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। बस में कई यात्री भी सवार हैं।

वीडियो वायरल होते ही उसमें दिखाई दे रही युवती सामने आई और उसने पुलिस में रेप का मामला दर्ज कराया। युवती का आरोप है कि उसे नौकरी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया है। साथ ही आरोपित ने उससे शादी का वादा भी किया था।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित नेता फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। सत्ताधारी पार्टी के नेता से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

वहीं सेक्स वीडियो वायरल होते ही महराष्‍ट्र की सियासत में भूचाल आ गया। भाजपा नेताओं ने इस पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है। वह मामले की जांच के बाद कुछ भी बयान देने से बच रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending