Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

टूरिस्ट स्पॉट बन जाएगी मोदी की चाय की दुकान

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात के वडनगर में चाय की जिस दुकान पर पीएम नरेंद्र मोदी अपने बचपन में चाय बेचते थे, उसे केंद्र सरकार ने नया रूप देने का फैसला किया है और अब यह जगह एक टूरिस्ट स्पॉट बन सकती है।

मेहसाणा जिले के वडनगर को मोदी की जन्मभूमि के रूप में विश्व मानचित्र पर लाने के लिए यह कायाकल्प किया जा रहा है। संस्कृति और पर्यटन तथा पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को इस स्थान का दौरा किया। व्यापक परियोजना के तहत चाय की इस दुकान को पर्यटन केंद्र में तब्दील करने की योजना है।

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा, ‘वडनगर रेलवे स्टेशन के अंदर एक छोटी सी चाय की दुकान है, जहां से हमारे प्रधानमंत्री ने अपनी संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा शुरू की थी। हम उस चाय की दुकान को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना चाहते हैं। हालांकि दुकान का असल स्वरूप बरकरार रखते हुए उसका आधुनिकीकरण किया जाएगा। हमारा उद्देश्य वडनगर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर रखना है।’

अहमदाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) दिनेश कुमार ने भी कहा कि वडनगर और मेहसाणा जिले में उससे लगे इलाकों के विकास की पूरी परियोजना 100 करोड़ रुपये से अधिक की होगी।

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले मोदी अक्सर इस बात का जिक्र करते थे कि वह वडनगर रेलवे स्टेशन के टी स्टाल पर बचपन में चाय बेचते थे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending