Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

महबूबा ने उड़ी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Published

on

महबूबा

Loading

महबूबाश्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उड़ी में रविवार को हुए हमले में शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर पर सोमवार को पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उड़ी में सेना के आधार शिविर पर रविवार को हुए फिदायीन हमले में 17 जवान शहीद हो गए।

सेना के 15 कॉर्प्स के बादामी बाग मुख्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सेना और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

शहीद जवानों के पार्थिव शरीर देश के विभिन्न हिस्सों में उनके पैतृक स्थानों पर भेजे जाएंगे।

हमले में शहीद हुए जवानों के नामों की सूची जारी की गई है, जो इस प्रकार है :

जम्मू एवं कश्मीर में बिसनाह कस्बे के सूबेदार करनैल सिंह, जम्मू क्षेत्र में सांबा जिले के हवलदार रवि पॉल, बिहार के सिपाही राकेश सिंह, झारखंड के सिपाही जावरा मुंडा, महाराष्ट्र के सिपाही उके जनराव, झारखंड के सिपाही नईमन कुजुर, राजस्थान के हवलदार एन.एस. रावत, उत्तर प्रदेश के सिपाही गणेश शंकर, बिहार के नायक एस.के. विद्यार्थी, पश्चिम बंगाल के सिपाही बिश्वजीत, महाराष्ट्र के लांस नायक जी. शंकर, पश्चिम बंगाल के सिपाही जी. दलई, उत्तर प्रदेश के लांस नायक आर. के. यादव, महाराष्ट्र के सिपाही टी.एस. सोमनाथ, उत्तर प्रदेश के सिपाही राजेश कुमार, बिहार के हवलदार अशोक कुमार सिंह और उत्तर प्रदेश के हरिंदर यादव।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending