Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मलेशिया में 21 रोहिंग्या शरणार्थियों के शव दफनाए

Published

on

Loading

कुआलालंपुर| मलेशियाई अधिकारियों ने मानव तस्करी के पीड़ित 21 लोगों के शव सोमवार को दफना दिए। अधिकारियों को ये शव पिछले माह मिले थे और माना जाता है कि ये शव रोहिंग्या शरणार्थियों के थे। समाचार एजेंसी बरनामा की रपट के मुताबिक, इन शवों को केदाह राज्य के पोकोक सेना शहर स्थित कामपुंग तुलांग कब्रिस्तान में दफनाया गया है। इनमें 19 शव पुरुषों के और दो शव महिलाओं के थे। शवों को पोस्टमार्टम के बाद दफनाया गया।

एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि बाकी के बचे 85 शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें भी इसी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

मलेशिया में थाईलैंड की सीमा की ओर इस साल दर्जनों शव मिले थे। ये शव म्यांमार से आए रोहिंग्या प्रवासियों के थे, और उन्हें कब्रों से निकाला गया था। इसी के बाद से थाईलैंड में मानव तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जब से तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है, मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड में बसने के लिए जा रहे हजारों प्रवासियों को ले जाने वाली नौकाएं समुद्र में फंसी रह गई थीं। इन नौकाओं में म्यांमार और बांग्लादेश के लोग सवार थे।

इंडोनेशिया और मलेशिया 7,000 बांग्लादेशी प्रवासियों को अपने देश में रखने के लिए सहमत हो गए हैं, जबकि म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थी अपनी स्वदेश वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending