Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मलेशियाई विमान उड़ाने की धमकी देने वाला श्रीलंकाई आरोपित

Published

on

Loading

मेलबर्न, 2 जून (आईएएनएस)| आस्ट्रेलिया में श्रीलंकाई मूल के निवासी पर मेलबर्न से कुआलालंपुर जा रहे मलेशिया एयरलाइंस के विमान को उड़ाने की धमकी देने का आरोप तय किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को मनोध मोनारगाला मार्क्स नामक शख्स ने एमएच128 उड़ान के कॉकपिट में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद उड़ान को टेकऑफ से कुछ समय बाद ही मजबूरन मेलबर्न वापस ले जाया गया। इस दौरान मनोध के पास एक बड़ा काले रंग की वस्तु थी, जिसे उसने विस्फोटक बताया था।

विमान पर सवार यात्रियों ने मार्क्स को पुलिस के आने तक पकड़ कर रखा।

सुरक्षा कारणों से मार्क्स को अदालत नहीं ले जाया गया, लेकिन उस पर औपचारिक रूप से एक विमान की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप तय किया गया है और साथ ही मेलबर्न मजिस्ट्रेट्स कोर्ट ने उसकी जमानत को भी खारिज कर दिया है।

अदालत को बताया गया था कि मार्क्स ने हिरासत में उसकी मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराने का आग्रह किया है।

मार्क्स ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसे 10 साल की कैद हो सकती है।

पुलिस के अनुसार, मार्क्स को बुधवार को ही मानोवैज्ञानिक अस्पताल से छुट्टी मिली थी और वह मानसिक रोगी रहा है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending