Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : हनुमान जुलूस पर पथराव, 10 लोग घायल

Published

on

नीमच,मध्य-प्रदेश,हनुमान-जयंती,मधु-कुमार

Loading

नीमच | मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद कस्बे में शुक्रवार को हनुमान जयंती के मौके पर एक जुलूस निकाला गया। कुछ शरारती तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई। पथराव व मारपीट में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने जानकारी दी है कि धार्मिक जुलूस पर एक वर्ग विशेष के लेागों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों संप्रदायों से जुड़े लोगों में मारपीट हुई। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, हनुमान जयंती पर जुलूस निकाला गया, तभी कुछ उत्पाती लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की गई। पथराव व मारपीट में 10 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े।

उज्जैन क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मधु कुमार ने मीडिया को बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं कुछ की तलाश जारी है। एहतियात के तौर परद आसपास के जिलों से भी पुलिस बल मंगाया गया है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending