Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में शराब बंदी नहीं : शिवराज

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि राज्य में शराब की नई दुकान नहीं खुलेगी, शराब कारखानों को प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा, मगर शराब बंदी का उनका कोई विचार नहीं है। अभी हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राज्य में शराब बंदी की घोषणा की है। इसी के मद्देनजर शनिवार को शिवराज से यह सवाल पूछा गया।

शिवराज ने कहा, “यह बड़ा ही कठिन काम है, क्यांेकि यह हमारे प्रदेश में कई स्थानों पर परंपरा व समाज से जुड़ी हुई है। लेकिन उनकी सरकार नई शराब की दुकान नहीं खुलने देगी।” गौरतलब है कि शिवराज 29 नवंबर को बतौर मुख्यमंत्री 10 वर्ष पूरे कर रहे हैं।

अपने 10 वर्ष के शासनकाल पर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “राज्य में सामाजिक समरसता का माहौल है। हर वर्ग का उन्हें समर्थन हासिल है और सभी के कल्याण के लिए राज्य सरकार योजनाएं संचालित कर रही है। राज्य में अवसंरचना विकास से लेकर सिंचाई आदि के क्षेत्र में बड़े काम हुए हैं।” देश में असहिष्णुता को लेकर छिड़ी बहस पर चौहान ने कहा, “देश में असहिष्णुता बढ़ने की बात कहना बेमानी है। देश में पूरी तरह सहिष्णुता का माहौल है। यहां सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। देश के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुईं, उन्हें असहिष्णुता से जोड़ना ठीक नहीं है।”

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह साधारण किसान परिवार से आते हैं, उनका लक्ष्य खेती को फायदे का धंधा बनाने का है। उस दिशा में उनकी ओर से प्रयास जारी है। “यही कारण है कि बीते 10 वर्षों में राज्य ने काफी प्रगति की है। उत्पादन कई गुना बढ़ गया है। प्रतिव्यक्ति आय भी बढ़ी है।”

मुख्यमंत्री पर नौकरशाही के हावी होने के आरोप लगते रहे हैं, इस पर चौहान ने कहा कि वह जो ठान लेते हैं उसे करते हैं, नौकरशाही के हावी होने की बात गलत है, और वह और प्रशासनिक अमले के साथ मिलकर एक टीम बनाकर काम करते हैं।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending