Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में बारिश, पारा लुढ़का

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार को बादल घिरे हुए हैं। राज्य में रविवार को बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश तथा ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को राजधानी भोपाल के अलावा विभिन्न स्थानों पर हवाएं चली और बारिश हुई। सोमवार को भी बादल घिरे हुए हैं। अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने के आसार हैं।

विभाग ने बताया कि जबलपुर, शहडोल, रीवा, ग्वालियर, चंबल संभागों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं, जबकि भोपाल, सीधी, रीवा, शहडोल, अनुपपुर, मंडला, अशोकनगर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, इंदौर, उज्जैन और देवास में ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम में आए बदलाव से राज्य के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इधर, सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 18़ 2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 16 डिग्री, ग्वालियर का 19़ 5 डिग्री और जबलपुर का 19़ 2 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30़ 8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29़ 8 डिग्री, ग्वालियर का 32़ 2 डिग्री और जबलपुर का 31़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending