Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में धूप निकली

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को धूप निकली। मौसम विभाग ने हालांकि आने वाले 24 घंटों में कोहरा छाने और शीत लहरी चलने का अनुमान जताया है। राज्य में सुबह के समय कोहरे के कारण आवागमन पर असर पड़ा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकली और कोहरे तथा ठंड का असर कुछ कम हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में राज्य में शीतलहरी का प्रभाव बढ़ सकता है।

अरब सागर से आ रही हवाओं के कारण राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

अन्य प्रमुख शहरों में इंदौर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री तथा जबलपुर का न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल का रविवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री, ग्वालियर का 20.1 डिग्री तथा जबलपुर का अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending