Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिनी बैठक शुरू

Published

on

भाजपा, मध्य प्रदेश, अरुण जेटली, नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, प्रकाश जावड़ेकर

Loading

भोपाल| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को भोपाल में शुरू हो गई है। इस बैठक में पार्टी की प्रदेश इकाई की उपलब्धियों के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक के उद्घाटन मौके पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली, इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत भी मौजूद रहे। दो दिन चलने वाली बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा होना प्रस्तावित हैं। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, संगठन के महामंत्री रामलाल सहित कई अन्य नेताओं के भी हिस्सा लेने की संभावना जताई गई है।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending