Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

फैबइंडिया अधिकारियों को अग्रिम जमानत मिली

Published

on

पणजी,गोवा,शोरूम,सीसीटीवी-कैमरा,फैबइंडिया,केंद्रीय-मानव-संसाधन-विकास-मंत्री-स्मृति-ईरानी

Loading

पणजी | गोवा की एक अदालत ने शोरूम के ट्रायल रूम में सीसीटीवी कैमरा के मामले में गुरुवार को फैबइंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी समेत सात वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों को 23 अप्रैल तक अग्रिम जमानत दे दी है। गोवा के मापूसा शहर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने कंपनी के प्रबंध निदेशक विलियम बिसेल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुब्रत दत्ता, ईकॉमर्स प्रमुख अरुण नाइकर, विपणन प्रमुख रामू चंद्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक रुचिर पुजारी और कुंदन गुप्ता और आशिमा अग्रवाल को अग्रिम जमानत दी है।

गोवा के तटीय गांव कैंलगुट में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पिछले हफ्ते कपड़े खरीदने के लिए फैबइंडिया के शोरूम में गई थीं। वहां पर उन्होंने देखा कि एक सीसीटीवी कैमरे का मुंह ट्रायल रूम की ओर है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने फैबइंडिया के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें एक दिन बाद जमानत दे दी गई थी। चारों कर्मचारियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354सी (छिपकर देखना), 509 (गोपनीयता में दखल) और आईटी एक्ट की धारा 66ई (किसी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी तस्वीर खींचना और प्रकाशित करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्टोर की प्रबंधन चैत्राली सावंत ने हालांकि सात अप्रैल को अग्रिम जमानत लेने में कामयाब रहीं थी। अपराध शाखा के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। घटना के बाद फैबइंडिया ने स्मृति ईरानी से आधिकारिक माफी मांगी थी, और अपनी ओर से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से इंकार किया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending