Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मप्र के एनआरई को लुभाने अमेरिका जाएंगे सीएम शिवराज

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश सरकार अब औद्योगिक विकास के लिए कई देशों में जाकर बसे प्रदेशवासियों को लुभाने की कोशिश करने जा रही है। इसके लिए सरकार फ्रेंड्स ऑफ एमपी डॉटकॉम वेबसाइट शुरू करने जा रही है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, दूसरे देशों में रहने वाले मध्य प्रदेश के निवासियों से सतत संवाद स्थापित करने और मध्य प्रदेश के नवनिर्माण में उनका योगदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार एक विशेष वेबसाइट शुरू करने जा रही है। इसका नाम होगा फ्रेंड्स ऑफ एम़पी़ डॉट कॉम।

उल्लेखनीय है कि राज्य में ग्लोबल टैलेंट पूल पहले ही स्थापित हो चुका है। इसमें प्रदेश के उन प्रतिभाशाली लोगों को शामिल किया जा रहा है जो मूल रूप से प्रदेश के निवासी हैं और विदेशों में रह रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को एक बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के विकास में प्रतिभाओं का भरपूर उपयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री नई वेबसाइट का शुभारम्भ अमेरिका में अपने 31 जनवरी से पांच फरवरी तक के प्रस्तावित प्रवास के दौरान करेंगे। इसी दौरान अमेरिका में रह रहे मध्य प्रदेश के निवासियों और मध्य प्रदेश के विकास में योगदान करने के इच्छुक लोगों का सम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की स्थिति अब गौरव करने योग्य बन गई है। प्रदेश की प्रगति और विकास की संभावनाओं को विश्व परि²श्य में देखा जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास और हित में सोचने वाले चाहे भारत के किसी भी राज्य में हों या विदेश में रह रहे हों, वे सब मध्य प्रदेश के सच्चे मित्र हैं और उनका सरकार से संवाद जरूरी है।

नेशनल

सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से और भगत राम मिश्रा को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले बीजेपी और बीएसपी ने इस सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। नरेश आज नामांकन करेंगे। फतेहपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावनाएं हैं। भाजपा ने फतेहपुर लोकसभा सीट से साध्वी निरंजन ज्योति को तीसरी बार टिकट दिया है।

फतेहपुर सीट पर नामांकन 26 अप्रैल को शुरू हो गए थे. नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है. इस सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, झांसी, हमीरपुर,जालौन, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा

Continue Reading

Trending