Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में हल्की बदली

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य इलाकों में बुधवार सुबह हल्की घटा छाई रही। बदली छाने और हवा न चलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दिन में राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। राज्य में मानसून कमजोर पड़ गया है, यही वजह है कि तापमान, उमस और गर्मी बढ़ गई है। बुधवार सुबह बदली छाई रही, जिसने उमस बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान होशंगाबाद और शहडोल संभाग के अलावा बडवानी, धार, अलिराजपुर एवं सतना में बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, इंदौर में 21 डिग्री, ग्वालियर में 27.3 डिग्री और जबलपुर में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री, इंदौर में 31.3 डिग्री, ग्वालियर में 35.2 डिग्री और जबलपुर में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending