Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के लगभग हर हिस्से में मानसून ने दस्तक दे दी है और राज्य में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं और हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से गर्मी और उमस का असर कम हुआ है। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 48 घंटों में लगभग 20 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

बारिश के बाद राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.8 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.4 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending