Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बदली छाई

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में बदली छाई रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। राज्य में पिछले पांच दिनों से रुक-रुक कर कहीं जोरदार तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। सोमवार सुबह भी बदली छाई रही। हवाएं राहत देने वाली हैं। बीते 24 घंटों के दौरान इंदौर, उज्जैन, देवास, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और होशंगाबाद संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मध्य प्रदेश में जारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री, इंदौर में 20.2 डिग्री, ग्वालियर में 25.2 डिग्री और जबलपुर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले यानी रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री, इंदौर में 24.2 डिग्री, ग्वालियर में 30.6 डिग्री और जबलपुर में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending