Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मणिपुर : हड़ताल से कार्यालयों में कामकाज रहा ठप

Published

on

Loading

इंफाल, 23 मार्च (आईएएनएस)| मणिपुर में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण शुक्रवार को प्रदेशभर के सरकारी कार्यालयों में कामकाज बंद रहा।

इस हड़ताल का आवाह्न संयुक्त रूप से अखिल मणिपुर व्यापार संघ परिषद और अखिल मणिपुर राजकीय कर्मचारी संगठन ने यह हड़ताल सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू न किए जाने के विरोध में किया है। सातवें वेतन आयोग की जद में एक लाख से ज्यादा कर्मी तथा 30,000 से ज्यादा पेंशनभोगी आते हैं।

दो संगठनों को संभालने वाली संयुक्त प्रशासनिक परिषद के महासचिव बिकेन लैतोंजाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित 19 राज्यों में मणिपुर ही ऐसा राज्य है, जहां सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं की गई हैं।

उन्होंने कहा, केंद्र ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें सबसे बाद में त्रिपुरा में लागू की थीं।

लैतोंजाम ने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. विरेन सिंह ने मात्र मौखिक आश्वासन दिया है।

राज्य के उप मुख्यमंत्री तथा प्रभारी वित्त मंत्री वाई. जोयकुमार ने कहा, सातवां वेतन लागू करने की कोई तत्कालिक योजना नहीं है। वेतन वृद्धि से कोष पर 1,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

कर्मचारी कार्यालय तो आए, लेकिन हड़ताल के कारण उन्होंने काम नहीं किया।

Continue Reading

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending