Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मिजोरम में आतंकी हमला, 3 पुलिसकर्मी शहीद

Published

on

manipur-attack

Loading

आईजोल। मिजोरम में शनिवार को ‘हमार पीपुल्स कनवेंशन-डेमोक्रेसी (एचपीसी-डी)’ के आतंकवादियों ने एक पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में पुलिस पार्टी आईजोल जिले के जोखाथियांग गांव में विधायकों के एक दल की पहरेदारी कर रही थी। एसडीपीओ जोरजोलियाना को पेट में गोली लगने के बाद आपात चिकित्सा के लिए विमान से उन्हें आईजोल भेज दिया गया। अन्य घायल पुलिसकर्मियों का इलाज निकट के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस उप महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) एल.टी.हरांगचल ने कहा, “एचपीसी-डी के आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर पहाड़ी की एक चोटी पर से हमला किया, जिससे तीन पुलिसकर्मी घटनास्थल पर ही मारे गए। हमले में एसडीपीओ सहित दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी भागने में कामयाब रहे।” उन्होंने कहा कि एक महिला विधायक सहित तीन विधायक और उनके साथ अन्य अधिकारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह आतंकवादी हमला तुईरुआंग नदी के निकट जोखाथियांग गांव में हुआ। यह नदी तीन राज्यों मिजोरम, मणिपुर व असम को अलग करता है। सुरक्षाबलों के साथ आईजोल के पुलिस प्रमुख सी.लालदिना घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। सरकारी आश्वासनों पर मिजोरम एसेंबली कमेटी के अध्यक्ष आर.एल.पियानमाविया की अध्यक्षता में तीन विधायक तथा अधिकारी इस पहाड़ी इलाके के आधिकारिक दौरे पर थे, जहां हमला हुआ।

दौरे पर पहुंचे अन्य विधायकों में लालथनलियाना तथा वनलालावमपुई चांगथू (महिला विधायक) थीं। इस घटना के बाद मिजोरम के गृह मंत्री आर.लालाजिरलियाना ने एक आपात बैठक बुलाई और स्थिति की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि मणिपुर का आतंकवादी संगठन एचपीसी-डी मणिपुर तथा मिजोरम में हमार जनजातियों को और अधिक राजनीतिक स्वयत्तता देने की मांग कर रहा है।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending