Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भूकंप पीड़ितों की हरसंभव मदद करें : अमिताभ

Published

on

मुंबई,नेपाल,महानायक-अमिताभ-बच्चन,चलती-का-नाम-गाड़ी,ट्विटर

Loading

मुंबई | नेपाल भूकंप त्रासदी के बाद महानायक अमिताभ बच्चन का ‘चलती का नाम गाड़ी’ फलसफे में यकीन नहीं रह गया है। उनका कहना है कि वह अपने दिल से यह बात नहीं मनवा सकते। उन्होंने कहा कि देश को वापस पटरी पर लाने के लिए हर कदम उठाया जाना चाहिए। 72 वर्षीय अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, “हां, वे कहते हैं कि ‘शो चलता रहना चाहिए’ की तर्ज पर जिंदगी भी चलती रहनी चाहिए। लेकिन दिल कहीं न कहीं इससे सहमत नहीं है। ईश्वर कृपा करके दया करो।”

उन्होंने लिखा, “जल्द ही जब सब शांत और व्यवस्थित हो जाए, तो हमें अपने पीड़ित भाइयों एवं बहनों की मदद के लिए जो बन पड़े, करना चाहिए।” शनिवार सुबह नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप ने 4,300 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया और हजारों को घायल कर दिया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.9 आंकी गई थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending