Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भारी बारिश ने रोकी मुंबई, महाराष्ट्र की रफ्तार

Published

on

मुंबई,मूसलाधार बारिश,आईएमडी,बृहन्नमुंबई नगर निगम,परेल, भायखला, मझगांव, माहिम, सांताक्रूज, जुहू, विले पर्ले,पुणे, सतारा, कोल्हापुर, औरंगाबाद, नासिक

Loading

मुंबई | मुंबई और आसपास के इलाकों की रफ्तार गुरुवार शाम से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह शुक्रवार को थम गई। यहां मानसून के आए अभी मुश्किल से एक सप्ताह हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि तेज बारिश से महाराष्ट्र के अन्य हिस्से भी प्रभावित हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो-तीन दिनों के दौरान मुंबई, तटीय कोंकण और अन्य हिस्सों में 60 समुद्री मील प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है।

आईएमडी (मुंबई) के निदेशक वी.के. राजीव ने कहा, “आज करीब 4.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। अगर भारी बारिश होती है, तो समस्या और बढ़ सकती है।” राष्ट्रीय आपदा राहत प्रबंधन, भारतीय नौसेना, मुंबई पुलिस, अग्निशमन विभाग, होम गार्ड और अन्य एजेंसियां राज्य में लगातार बारिश से उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। रेलवे लाइनों पर भारी जलभराव के कारण मुंबई शहर की जीवनरेखा कहलाने वाली उपनगरीय रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस वजह से नौकरीपेशा लोगों को समय से दफ्तर पहुंचने में खासा परेशानी हो रही है। रेलवे के अधिकारियों और बृहन्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा प्रकोष्ठ ने कहा है कि मध्य रेलवे (सीआर), हार्बर लाइन और पश्चिम रेलवे (वीआर) ने शहर में सुबह तड़के कुछ रेलगाड़ियां शुरू कीं। लेकिन वे अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं और बाद में उन्हें रद्द कर दिया गया।

सभी खंडों पर लंबी दूरी की रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ। इन्हें मुंबई से गुजरात, नई दिल्ली, नागपुर, पुणे और गोवा मार्गो पर विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोकना पड़ा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्य और बृहन्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा प्रकोष्ठ का दौरा किया और स्थिति का जायजा लेने और एहतियाती तथा राहत कदमों के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की।फडणवीस ने इस मुलाकात के तुरंत बाद ट्विटर पर मौजूदा हालात को अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने लिखा, “आज अपराह्न् करीब दो बजे चार मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है। सभी से समुद्र के करीब न जाने की अपील करता हूं। कृपया घरों से निकलने से बचें। महफूज रहें।”

मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के आसपास स्थित दादर, परेल, भायखला, मझगांव, माहिम, सांताक्रूज, जुहू, विले पर्ले, वर्ली, सायन, चूनाभट्टी, अंधेरी, कुर्ला, बोरीवली, दहिसर, जोगेश्वरी और अन्य इलाकों में जलभराव देखा गया, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ। मुंबई शहर में गुरुवार से अबतक करीब 283 मिलीमीटर और इसके उपनगरों में करीब 209 मिलीमीटर की औसत बारिश दर्ज की गई है। पुणे, सतारा, कोल्हापुर, औरंगाबाद, नासिक और अन्य शहरों में भारी बारिश दर्ज की गई और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending