Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत में जल संरक्षण में इकोसिख की मदद

Published

on

Loading

वाशिंगटन| वाशिंगटन स्थित संगठन, इकोसिख ने भारत के पंजाब प्रांत और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भूमिगत जल में कमी की खबरों के बीच पंजाब में जल संरक्षण अभियान शुरू किया है। इकोसिख की पंजाब टीम स्थानीय लोगों को बता रही है कि जल का संरक्षण क्यों और कैसे करना चाहिए।

समूह ने पंजाबी प्रवासियों से कहा है कि वे अपने भारतीय साथियों को बताएं कि भूमिगत जल का कम प्रयोग करते हुए खेती कैसे कर सकते हैं।

पिछले सप्ताह ‘सीबीएस न्यूज’ के ’60 मिनट’ कार्यक्रम में सैटेलाइट तस्वीरों के साथ यह बताया गया कि किस तरह पंजाब और बाकी भारत में भूगर्भीय जल खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है।

इकोसिख के अध्यक्ष राजवंत सिंह ने बताया, “सबूत विश्वस्नीय है कि भारत के कृषि उत्पाद गंभीर खतरे में हैं और राज्य व केंद्र सरकार द्वारा इस मुद्दे पर तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।”

भारत में परियोजना निदेशक रवनीत सिंह ने बताया, “व्यर्थ बहाए जाने के बाद जब पंजाब के पास पानी नहीं होगा, तो परिणाम भयानक होंगे।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending