Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत-दक्षिण अफ्रीका के संबंध और मजबूत होंगे : राष्ट्रपति

Published

on

pranab-mukherjee-south-africa

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को विश्वास व्यक्त किया कि भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय सहयोग आगामी वर्षों में और सुदृढ़ होंगे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा को देश के स्वतंत्रता दिवस (17 अप्रैल) पर भेजे अपने संदेश में मुखर्जी ने कहा कि भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच संबंध ऐतिहासिक है, जो एक रणनीतिक साझीदार के रूप में विकसित हुआ है।

मुखर्जी ने कहा कि आईबीएसए (भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका) तथा ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) मंच के तहत हमारा सहयोग हमारे संबंधों को और मजबूत करता है। राष्ट्रपति ने कहा कि मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि आगामी वर्षों में दोनों देशों के लोगों के आपसी लाभ के लिए हम द्विपक्षीय सहयोग को और सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने कहा, “आपके निजी स्वास्थ्य तथा खुशहाली और दक्षिण अफ्रीका के लोगों की प्रगति व समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं कुबूल कीजिए।”

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending