Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत के तेवर देख चीन झुका, वार्ता को हुआ तैयार

Published

on

चीन, भारत, सिक्किम, डोनलोंग

Loading

बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को संकेत दिया कि वह भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। चीन ने कहा कि सीमा विवाद पर ‘सार्थक संवाद’ एक ‘मत्वपूर्ण मुद्दा’ है।

इस मामले में चीन के तेवर नरम पड़ते दिख रहे हैं। इससे पहले चीन ने कहा था कि वह तब तक भारत के साथ कोई बातचीत नहीं करेगा, जब तक कि भारत ‘चीनी क्षेत्र’ से अपने सैनिकों को नहीं हटा लेता।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा, “सिक्किम में तनाव पर भारत और चीन के बीच बातचीत के लिए कूटनीतिक माध्यम बंद नहीं हुए हैं।”

यह भी पढ़ें : अमेरिका के इस कदम से फूट सकता है चीन का गुस्‍सा

लु ने कहा, “महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि सिक्किम में डोकलाम क्षेत्र से भारतीय सेना को हटाने पर सार्थक वार्ता हो।” लु ने एक बार फिर भारतीय सैनिकों पर चीनी सीमा में अतिक्रमण का आरोप लगाया, जिससे भारत ने इनकार किया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending