Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत की मदद कभी नहीं मागूंगा : बलूच नेता

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता हीरबायेर मरी ने कहा कि पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी के लिए बलूच लोग भारत से मदद नहीं मांगेंगे। मरी ने कहा कि वह स्वतंत्र बलूचिस्तान के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा मैं नहीं मानता कि बलूचिस्तान के अधिकांश लोग पाकिस्तान के साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि न तो वह और न ही उनके सहयोगी प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के साथ किसी तरह से संबद्ध हैं।

मरी  ने कहा कि वह स्वतंत्रता के लिए भारत से मदद की मांग नहीं कर रहे। उन्होंने कहा मैंने कभी उनसे मदद की मांग नहीं की और न ही भविष्य में ऐसा करूंगा। उन्होंने उन खबरों को भी खारिज कर दिया, जिसके मुताबिक स्वतंत्र बलूचिस्तान आंदोलन के लिए वह भारत का दौरा करेंगे। हीरबायेर मरी  कथित तौर पर प्रतिबंधित बीएलए का कथित तौर पर नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें साल 2000 में ही निर्वासित कर दिया गया था और फिलहाल लंदन में रह रहे हैं। बीएलओ के एक प्रतिनिधि बलाच परदिली ने कहा है कि वह निकट भविष्य में नवाबजादा (हीरबायेर) मरी के दिल्ली दौरे की उम्मीद कर रहे हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending