Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत की अखंडता से कोई समझौता नहीं : राजनाथ

Published

on

Loading

नई दिल्ली| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर सहित देश के किसी भी हिस्से में पाकिस्तान का झंडा लहराने वाले लोगों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर गृहमंत्री ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “यह (पाकिस्तानी झंडा फहराने की घटना) पहले भी (अन्य सरकारों के कार्यकाल के दौरान) हो चुका है, लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

गृहमंत्री से जब पूछा गया कि पाकिस्तान से दाऊद इब्राहिम को देश वापस लाने के लिए भारत ने क्या प्रयास किए हैं, तो उन्होंने कहा कि इंटरपोल ने उसके और कई अन्य लोगों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। साथ ही विदेशों में रह रहे भारत विरोधी तत्वों को पकड़ने की प्रक्रिया जारी है।

गृहमंत्री ने कहा, “चाहे दाऊद इब्राहिम हो, मसूद अजहर हो या जकीउर रहमान लखवी, सभी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है और भारत उन्हें सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।”

उनसे जब पूछा गया कि क्या भारत पाकिस्तान को इस मुद्दे पर कोई और डोजियर देगी तो राजनाथ सिंह ने कहा, “अभी तक ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है, लेकिन इस संबंध में 2012 में भारत पाकिस्तान को एक डोजियर दे चुका है।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending