Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय सेना का करारा जवाब, पांच पाकिस्‍तानी सैनिकों को मार गिराया

Published

on

एलओसी, भारतीय सेना, पाकिस्तािनी सैनिक, संघर्ष विराम, जम्मू–कश्मीर

Loading

नई दिल्ली। एलओसी पर संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जम्मू–कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर और पुंछ के कृष्णा घाटी में भारत की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान के पांच सैनिक मारे गए हैं और छह से सात जवान घायल हुए हैं।

 

एलओसी, भारतीय सेना, पाकिस्तािनी सैनिक, संघर्ष विराम, जम्मू–कश्मीर

पाकिस्तान गुरुवार सुबह से ही नौशेरा और कृष्णाघाटी में एलओसी पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के बिंबर और बट्टल सेक्टर में पाकिस्तान के ये पांच सैनिक मारे गए है। पाकिस्तान के ये दोनों सेक्टर जम्मू-कश्मीर के नौशेरा और कृष्णा घाटी के सामने पड़ते हैं।

उधर,भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह को तलब किया है। पाकिस्तान जेपी सिंह के सामने भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

सुरक्षा को लेकर हालात का जायजा लेने के लिए आज सेना प्रमुख बिपिन रावत श्रीनगर में मौजूद हैं। श्रीनगर में रावत मौजूदा सुरक्षा के हालात का जायज़ा लेने के लिए बड़े अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

एक मई को पाकिस्तान की कुख्यात बैट कमांडो की टीम ने भारत के दो सैनिकों का सिर काट लिया था। इसके जवाब में भारत ने नौशेरा में पाकिस्तान की एक पोस्ट को उड़ा दिया था। भारतीय सेना ने सबूत के तौर पर इस कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending