Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भारतीय मूल के संगीतकार ने जीता ग्रैमी अवार्ड

Published

on

ricky-kaze, grammy-award

Loading

लॉस एंजिलिस। भारतीय मूल के संगीतकार रिकी केज को उनके एल्बम ‘विंड्स ऑफ संसार’ के लिए 57वें ग्रैमी पुरस्कार समारोह में ‘बेस्ट न्यू एज ऐल्बम’ के खिताब से नवाजा गया। रिकी ने यह एल्बम अफ्रीकी बांसुरीवादक वूंटर केलरमैन के साथ मिलकर बनाया था।

भारत में बंगलुरु निवासी संगीतकार केज (33) ने इससे पहले कन्नड़ फिल्मों के लिए संगीत दिया था। कई सहयोगियों के साथ मिलकर बनाया गया ‘विंड्स ऑफ संसार’ उनका 14वां स्टूडियो एल्बम है और यह जीवन के चक्र को दिखाता है।

वर्ष 2010 में दो ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके संगीत सम्राट एआर रहमान ने इस साल ग्रैमी जीतने वाले भारतीय संगीतकार रिकी केज को बधाई दी है। रहमान को हॉलीवुड फिल्मकार डेनी बॉयल की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में संगीत देने के लिए 52वें एनुअल ग्रैमी अवॉर्डस में दो पुरस्कार दिए गए थे। उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “रिकी केज को ग्रैमी जीतने के लिए बधाई। आपने फिर से यह साबित कर दिया कि संगीत एक शानदार चुनाव है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपने जन्म किस देश में लिया है। आपको मेरी शुभकामनाएं।” प्रसिद्ध संगीतकार विशाल ददलानी ने भी रिकी केज के ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर खुशी जताते हुए कहा कि भारतीय संगीतकार का ग्रैमी जीतना भारत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने विचार साझा किए।

मनोरंजन

इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश

Published

on

Loading

मुंबई। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की सिंघम अगेन की रिलीज डेट का एलान हो गया है। अजय ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट की जानकारी दे दी है। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं।

पहले यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी। तारीख में बदलाव का मतलब है कि सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस क्लैश कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 से होने वाला है। वह भी दिवाली पर इसी साल रिलीज होनी है। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल और स्टार कास्ट के नाम वाला एक पोस्टर शेयर किया। कैप्शन में रोहित ने लिखा, शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। इस दिवाली एक बार फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं…

वहीं अजय देवगन ने लिखा: सिंघम अगेन इस दिवाली 2024 में दहाड़ेगा। इससे पहले गुरुवार को अपनी अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था के ट्रेलर रिलीज के दौरान अजय ने फिल्म के बारे में अपडेट शेयर किया था और बताया था फिल्म का अभी भी कुछ काम बाकी है, हमें कुछ पार्ट्स की शूटिंग करनी है। यह एक बड़ी फिल्म है, और हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इसका निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स के साथ किया है।

Continue Reading

Trending