Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारतीय उच्चायुक्त के साथ अशिष्टता पर पाक उच्चायुक्त तलब

Published

on

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले, भारत सरकार, पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित

Loading

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले, भारत सरकार, पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित

abdul basit

नई दिल्ली| पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले के साथ अशिष्ट व्यवहार पर चिंता जताने के लिए भारत सरकार ने बुधवार को पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) ने बासित को तलब किया और भारतीय उच्चायुक्त के साथ अशिष्टता पर भारत सरकार की चिंता से उन्हें अवगत कराया। बासित से भारतीय अधिकारी ने कहा कि भारत उम्मीद करता है कि पाकिस्तान में उसके राजनयिकों को बिना किसी परेशानी के काम करने दिया जाएगा। कराची में बंबावले की एक बैठक को पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा रद्द करने के बाद बासित को तलब किया गया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending