Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी सरकार की ये परियोजनाएं बदल देंगी भारत की तस्वीर, पड़ चुकी है न्यू इण्डिया की नींव

Published

on

Loading

लोकसभा 2019 का चुनाव काफी नजदीक है ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार कुछ ऐसी बड़ी परियोजनाओं पर कार्य कर रही है जिसके पूरा होने पर भारत की फोटो पूरी तरह बदल जाएगी। यह सभी परियोजनाएं मोदी सरकार की महत्वकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। न्यू इंडिया का नारा देने वाली मोदी सरकार इन परियोजनाओं को लेकर काफी गंभीर है। मोदी सरकार जल्द से जल्द इन परियोजनाओं को पूरा करना चाहती है ताकि आगामी लोकसभा 2019 में इसे चुनावी फायदे के लिए पूरी तरह भुनाया जा सके। आइए पूरी तफ़शील से जानते हैं उन परियोजनाओं को जो 2019 लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार के भाग्य का फैसला करेंगी।

भारतमाला परियोजना – एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना हैं। इसके तहत नए राजमार्ग के अलावा उन परियोजनाओं को भी पूरा किया जाएगा तो अब तक अधूरे हैं। इसमें सीमा और अंतर्राष्‍ट्रीय संयोजकता वाले विकास परियोजना को शामिल किया गया है। बंदरगाहों और सड़क, राष्ट्रीय गलियारों (नेशनल कॉरिडोर्स) को ज्यादा बेहतर बनाना और राष्ट्रीय गलियारों को विकसित करना भी इस परियोजना में शामिल है। इसके अलावा पिछडे इलाकों, धार्मिक और पर्यटक स्थल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाएंगे। चार धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के बीच संयोजकता बेहतर की जाएगी।

चार धाम एक्सप्रेसवे – यह परियोजना दो लेन सड़क निर्माण की है जो की काम से काम 10 मीटर तक मोटी होगी इस परियोजना में उत्तराखंड में सभी चार धाम को आपस में जोड़ा जाये गए। जिसके कारन बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री और यमनोत्री जाने वाले सैलानियों को काफी आसानी होगी। ये परियोजना लगभग 900 KM तक की सड़क होगी।

इनलैंड जल मार्ग – मोदी सरकार ने गंगा महानदी ब्रमपुत्र नदी में 5000 करोड़ से खर्च कर नदियों में व्यपारिक रास्ता बनाने की है ताकि कई बड़े शहरो को जल रास्ते के द्वारा जोड़े जाने की है। इस परियोजना में बहुत सरे पोर्ट भी निर्माण कराया जायेगा।

गुजरात गोरखपुर गैस पाइप परियोजना – ये परियोजना में गुजरात के कांडला कॉस्ट से लगभग 1989 KM तक कि गैस पाइप लाइन को गोरखपुर तक बिछाया जायेगा। जिसमे हर साल 4 मिलियन टन एलपीजी गैस को मूव किया जायेगा। ये पाइप अहमदाबाद उज्जैन भोपाल कानपूर वाराणसी और लखनऊ को भी आपस में जोड़ेगी।

सागरमाला परियोजना – भारत के बंदरगाहों के आधुनिकीकरण के लिए भारत सरकार की एक रणनीतिक और ग्राहक-उन्मुख पहल है। जिससे पोर्ट के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ाया जा सके और भारत के विकास में योगदान करने के लिए तट रेखाएं विकसित की जा सकें।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending