Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाजपा पदाधिकारियों की बेंगलुरू में बैठक

Published

on

Loading

बेंगलुरू| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से दो दिन पहले पार्टी के पदाधिकारियों और संसदीय बोर्ड के सदस्यों ने गुरुवार को यहां बैठक की। यह बैठक कार्यकारिणी के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई थी। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ऐसे राज्यों में पार्टी के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जहां इसकी पकड़ बहुत मजबूत नहीं है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने हाल ही में पार्टी की सदस्यता अभियान में सभी पार्टियों से बाजी मारी है। पार्टी ने अपने सदस्यों की संख्या सबसे अधिक होने का दावा किया है। अब पार्टी की कोशिश इस सर्वाधिक सदस्यता को वोट में परिवर्तित करने की है।

बैठक में भाजपा के नेतृत्व में केंद्रीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यो तथा इसकी उपलब्धियों पर भी चर्चा की जाएगी।

 

प्रादेशिक

गुजरात बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही छात्रा की ब्रेन हैमरेज से मौत, आए थे 99.70 फीसदी अंक

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात बोर्ड की टॉपर हीर घेटिया की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई है। 11 मई को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) के नतीजे आए थे। हीर इसके टॉपर्स में से एक थी। उसके 99.70 फीसदी अंक आये थे। मैथ्स में उसके 100 में से 100 नंबर थे। उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था। बीते महीने राजकोट के प्राइवेट अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वो घर चली गई, लेकिन क़रीब एक हफ़्ते पहले उसे सांस लेने में फिर दिक़्क़त होने लगी और दिल में भी हल्का दर्द होने लगा।

इसके बाद उसे अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। हाॅस्पिटल में एमआरआई कराने पर सामने आया कि हीर के दिमाग का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इसके बाद हीर को सीसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि डाॅक्टरों की लाख कोशिशों के बाद ही उसे बचाया नहीं जा सका और 15 मई को हीर ने दम तोड़ दिया। हीर की मौत के बाद परिवार ने मिसाल पेश करते हुए उसकी आंखों और शरीर को डोनेट करने का फैसला किया।

हीर के पिता ने कहा, “हीर एक डॉक्टर बनना चाहती थी। हमने उसका शरीर दान कर दिया ताकि भले ही वह डॉक्टर न बन सके लेकिन दूसरों की जान बचाने में मदद कर सकेगी।

Continue Reading

Trending