Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा ‘ताज’ की बात करे, तुम ‘कामकाज’ की बात करना : लालू

Published

on

Loading

पटना, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक संगीत सोम के ताजमहल को लेकर विवादास्पद बयान पर तंज कसते हुए आम लोगों से अपनी बात कहने की अपील की है। लालू ने मंगलवार को लोगों से अपील करते हुए कहा कि ‘वह अगर ताज की बात करे, तब तुम कामकाज की बात करना।’ लालू ने केंद्र सरकार के कार्यो पर प्रश्न उठाते हुए अपने अंदाज में अपनी बातों को पैरोडी की तर्ज पर ट्वीट किया, वो ‘ताज’ की बात करें तो तुम ‘कामकाज’ की करना। वो ‘गाय’ की कहें तो तुम ‘आय’ की कहना।

लालू ने इशारों ही इशारों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी की आय में अचानक हुई भारी वृद्धि पर कटाक्ष करते हुए पैरोडी के अंदाज में ट्वीट कर आगे लिखा, वो ‘शाहजहां’ की बात करें, तो तुम ‘जयशाह’ पर अड़े रहना।

मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुगलकालीन शासकों के इतिहास को देश के लिए कलंक बताते हुए कहा है कि इतिहास से मुगलकालीन शासकों को निकालकर अब उत्तर प्रदेश में हिंदुओं के इतिहास को दर्शाया और पढ़ाया जाएगा।

12वीं पास सोम इस तरह बात करते हैं, जैसे उन्हें इतिहास का गहन अध्ययन हो और इतिहास अब इतिहासकार नहीं, सरकार लिखेगी। उनकी सरकार इतिहास को बदल सकती है। मुजफ्फनगर और मेरठ दंगों से चर्चा में आए संगीत सोम भाजपा के लिए इतने महत्वपूर्ण विधायक हैं कि उन्हें केंद्र सरकार से जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार अकबर, बाबर और औरंगजेब जैसे कलंक कथा लिखने वाले बादशाहों को इतिहास से निकालने की तैयारी कर रही है।

मुद्दा गरमाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोम द्वारा ताजमहल पर दिए गए विवादास्पद बयान पर उनसे सफाई मांगी है। योगी ने साथ ही कहा कि ताजमहल भारतीय मजदूरों की मेहनत से खड़ा हुआ है और यह हमारे लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। योगी हालांकि इससे पहले ताजमहल के बारे में सोम जैसा ही बयान देते रहे हैं।

Continue Reading

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending